MP Bhulekh: मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से लॉन्च किया गया एक सरकारी पोर्टल है, जहाँ MP के लोग अपनी जमीन का पूरा कच्चा-चिट्ठा ऑनलाइन देख सकते हैं। मतलब, खसरा-खतौनी से लेकर नक्शा-वक्शा—सब कुछ बस एक भूलेख पोर्टल पर देख सकते है। MP की जितनी भी जमीन है, सारा डेटा इसी साइट पर मिल जाएगा—सीधा, बिना किसी झंझट के।
इस मध्यप्रदेश भूलेख 2025 से मध्यप्रदेश के नागरिक अपनी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स जैसे कि खसरा, खतौनी, और नक्शे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
मुफ्त सेवाएँ | शुल्क सेवाएँ |
---|---|
साधारण भू-अभिलेख (खसरा खतौनी) | प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड |
साधारण भू नक्शा नक्शा (जमीन का नक्शा) | प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि खोजे |
आबादी अधिकार अभिलेख | अनापत्ति प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate) |
दृष्टिबंधक (Hypothecation) | अधिकार अभिलेख प्रतिलिपि (Adhikar Abhilekh Copy) |
अधिकार अभिलेख – नगरीय | राजस्व न्यायलय आदेश प्रतिलिपि (Revenue Court Order Copy) |
व्यवहार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case) | भू-अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika) |
अभिलेखागार प्रतिलिपि (Record Room Copy) | अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपिन् (Record Room Document Copy) |
भूमि बंधक (Land Mortgage) | व्यपवर्तन सूचना (Diversion Intimation) |
RCMS आर्डर | भूमि राजस्व भुगतान (Land Revenue Payment) |
ट्रांज़ैक्शन विवरण (Transaction Details) | वॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge) |
DS दस्तावेज़ खोजें | भूमिस्वामी आधार E-KYC |
जमानत विवरण खोजें (Bail Detail Search) | Other Services |
CERSAI खोजें | – |
Other Services | – |
MP Bhulekh पोर्टल पर भू अभिलेख (खसरा खतौनी) खोजे
MP Bhulekh पोर्टल पर नागरिक साधारण और प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि ऑनलाइन खोज सकते है जिसके लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करे:-
साधारण भू अभिलेख प्रतिलिपि (अप्रमाणित प्रति) खोजे
- साधारण भू अभिलेख (खसरा खतौनी) खोजने के लिये mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाये।

- अब Land Records Services में दिये गये भू-अभिलेख (Bhu-Abhilekh) सर्विस पर क्लिक करे इसके बाद साधारण प्रतिलिपि के आगे दिये गये “Yes” पर क्लिक करे।

- भूखंड का विवरण खोजने के लिये दिये ३ विकल्प मे से कोई भी एक विकल्प चुने।
- भू स्वामी
- खसरा संख्या
- प्लाट संख्या
1) भू-स्वामी (जमीन के मालिक) के नाम से खोजे –
- जिला, तहसील और गांव चुने बादमे भू-स्वामी विकल्प चुनकर जमीन के मालिक का नाम और खसरा/प्लाट संख्या चुने उसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके विवरण देखे पर क्लिक करे।

- अब भूखंड से सम्बंधित जानकारी में दिये गये खसरा देखे आइकॉन पर क्लिक करे।

2) खसरा संख्या से खोजे –
- जिला, तहसील और गांव चुने बादमे खसरा संख्या विकल्प चुनकर जमीन के मालिक का नाम और ब्लॉक/खसरा चुने उसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके विवरण देखे पर क्लिक करे।

- आखिर मे भूखंड से सम्बंधित जानकारी में दिये गये खसरा देखे आइकॉन पर क्लिक करे।

3) प्लॉट संख्या से खोजे –
- जिला, तहसील और गांव चुने बादमे प्लॉट संख्या विकल्प चुनकर प्लॉट संख्या और ब्लॉक संख्या चुने उसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करके विवरण देखे पर क्लिक करे।

- आखिर मे भूखंड से सम्बंधित जानकारी में दिये गये खसरा देखे आइकॉन पर क्लिक करे।

प्रमाणित भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी) (Certified Copy) निकालें
- प्रमाणित भू-अभिलेख (खसरा खतौनी) प्राप्त करने के लिए mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। यदि पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे लॉगिन करें।

- लॉगिन के बाद, “Services” सेक्शन में जाकर “भू-अभिलेख प्रतिलिपी” सेवा को चुनें।

- “खसरा विवरण खोजें” पेज पर आप भू-अभिलेख को निम्नलिखित में से किसी एक आईडी से सीधे खोज सकते हैं:
- भू-भाग यूनिक आईडी
- ULPIN संख्या
- भूमिस्वामीय आईडी
- यदि उपरोक्त आईडी नहीं है, तो आप जिला, तहसील और गांव का चयन करें। फिर नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक को चुनें:
- भू-स्वामी का नाम
- खसरा संख्या
- प्लॉट संख्या
- निष्क्रिय खसरा संख्या
इसके बाद संबंधित संख्या और कैप्चा कोड दर्ज कर “विवरण देखें” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने खसरे से जुड़ा विवरण आ जाएगा। सही भू-स्वामी और खसरा विवरण देखकर अपने खसरे को चुनें।
- इसके बाद “अभिलेख प्रकार” और “वर्ष” का चयन करें और “प्रतिलिपी शुल्क” पर क्लिक करें।
- यदि यह प्रमाणित प्रतिलिपि है, तो शुल्क का भुगतान आवश्यक होगा। “भुगतान” बटन पर क्लिक कर भुगतान करें।
भुगतान पूर्ण होने के बाद आप डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश भू नक्शा (जमीन का नक्शा) देखे
- मध्यप्रदेश की जमीन का नक्शा देखने के लिए mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर भू-नक्शा” (Land Parcel Map) को चुनें।

- इसके बाद क्रमशः जिला, तहसील और गांव का चयन करें।

- फिर कैप्चा कोड भरें और “नक्शा देखें” बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने संबंधित गांव का भू-नक्शा दिखाई देगा। यहां आप “खसरा विवरण” पर क्लिक करके अपना प्लॉट या खसरा संख्या देख सकते हैं।
MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले MP Bhulekh पोर्टल पर जाएं।
- “Register as Public User” बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने पर, नीचे दी गई जानकारी भरें:
- General Information (जैसे नाम, यूजर आईडी, पासवर्ड आदि)
- Communication Information (जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल, पता आदि)
- सभी विवरण सही भरने के बाद “Register” बटन पर क्लिक करें।
MP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन के बाद या यदि आप पहले से यूजर हैं, तो ऊपर दिए गए लॉगिन पेज पर जाएं।
- वहां निम्नलिखित जानकारी दर्ज करें:
- Login ID
- Password
- Department (उपयुक्त विभाग का चयन करें)
- Captcha Code
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
MP Bhulekh Contact Information
आयुक्त भू-अभिलेख (मध्य प्रदेश शासन) राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी नीडम रोड, ग्वालियर (म.प्र.) पिन कोड:- 474009 |
संपर्क करे – 18002030311 (Toll Free) ईमेल – clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in |
संबंधित लेख